फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

पूर्व विधायक समेत आठ लोगों के खिलाफ समन जारी

Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। बलवा व मारपीट से जुड़े मामले में शनिवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत आठ आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र के मुताबिक नरहरपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र के नाती के जन्मोत्सव कार्यक्रम में 21 दिसंबर 2021 को लंभुआ निवासी जयशंकर त्रिपाठी शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे लंभुआ के पूर्व विधायक अपने कई समर्थकों के साथ पहुंचे और जयशंकर को अपमानित किया था। दूसरे दिन जयशंकर ने कोतवाली देहात थाने में पूर्व सपा विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। विवेचना में पुलिस ने जानलेवा हमला करने की धारा हटाकर बलवा, मारपीट व धमकी देने के अभियोग में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। शनिवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत आठ लोगों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed