फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal did not appear in court on saterday.

Arvind Kejriwal: कोर्ट में पेशी पर नहीं आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कार्रवाई करने की मांग

Sun, 28 Aug 2022 03:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को आदेश के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अब उन पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal did not appear in court on saterday.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोर्ट के आदेश के बावजूद शनिवार को अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अभियोजन पक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन सितंबर के लिए अदालत में तलब करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कवि कुमार विश्वास को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। उनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुसाफिरखाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में दो मई 2014 को चुनावी जनसभा की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। लोकसभा चुनाव के उड़न दस्ता प्रभारी/नायब तहसीलदार प्रेमचंद ने चार मई 2014 को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मुसाफिरखाना में केस दर्ज कराया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने गत दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से केस से डिस्चार्ज (उन्मोचित) करने के लिए दी गई अर्जी को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप (चार्ज) तय करने के लिए उन्हें 27 अगस्त को तलब किया था। शनिवार को पेशी पर अरविंद केजरीवाल नहीं आए। इसके कारण उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हो पाया। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने प्रार्थनापत्र देकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि, वे जान-बूझकर मामले को विलंबित करने के लिए कोर्ट नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बचाव पक्ष की ओर से दी गई हाजिरी माफी की अर्जी खारिज करने की मांग की। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने अरविंद केजरीवाल की हाजिरी माफी अर्जी मंजूर कर उन्हें तीन सितंबर के लिए अदालत में तलब करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed