फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

जानलेवा हमले के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

Thu, 21 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। जानलेवा हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को एडीजे तृतीय अभय श्रीवास्तव ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना से पांच हजार रुपये घायल को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर मौजा बिरैता पल्हीपुर निवासी अवनीश कुमार का चचेरा भाई संजय कुमार 23 अगस्त 2012 की रात करीब नौ बजे अपने घर की छत पर डीटीएच ठीक कर रहा था। छत से उतरने पर पड़ोसी सुरजीत से कहासुनी होने लगी। सुरजीत ने संजय कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने घायल के चचेरे भाई अवनीश कुमार की तहरीर पर आरोपी सुरजीत के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने छह गवाहों को कोर्ट में पेश किया। बृहस्पतिवार को एडीजे तृतीय अभय श्रीवास्तव ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी सुरजीत को दोषी मानते हुए 10 वर्ष की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं अदा करने पर आरोपी को छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। कोर्ट ने जुर्माना से पांच हजार रुपये घायाल संजय कुमार को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed