फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

जिला पंचायत अध्यक्ष व नपा. अध्यक्ष के पति ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। बलवा, मारपीट, दलित उत्पीड़न व कई अन्य आरोपों में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति शिवकुमार सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति अजय जायसवाल ने अन्य आरोपियों के साथ बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

धनपतगंज ब्लॉक के सामने पांच फरवरी 2016 को हुए बवाल में जारी वारंट पर बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति शिवकुमार सिंह व उनके समर्थक इंद्र कुमार उर्फ दद्दन दुबे ने एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायाधीश पीके जयंत ने सुनवाई के बाद दोनों को 22 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और कमला यादव समेत कई अन्य आरोपी हैं।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में नगर पालिका चेयरमैन के कक्ष में सभासदों से अभद्रता, गाली गलौज व दलित उत्पीड़न के मामले में आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष के पति और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार जायसवाल ने बुधवार को कोर्ट में फिर समर्पण कर दिया। कई घंटे की कोर्ट कस्टडी के बाद स्पेशल जज राकेश यादव ने 18 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed