फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Council schools will be built with 1.26 crore

1.26 करोड़ से बनेंगे परिषदीय विद्यालयों के भवन

Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Council schools will be built with 1.26 crore
सुलतानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक करोड़ 26 लाख 23 हजार की धनराशि से भवन निर्मित होंगे। इसमें तीन परिषदीय विद्यालयों के भवन का निर्माण होगा। वहीं 18 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। शासन से मिली धनराशि को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने जिले में 24 प्राथमिक विद्यालयों में नवीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने की स्वीकृति दी है। इसमें से 18 विद्यालयों के खाते में प्रति विद्यालय चार लाख 70 हजार की दर से 84 लाख 60 हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, तीन परिषदीय विद्यालयों के भवन के निर्माण के लिए 41 लाख 63 हजार की धनराशि जारी की गई है। इसमें कादीपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विरईपुर, जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पेमापुर व कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदीपुर का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 11 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 18 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है। दोनों प्राथमिक विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है। वहीं, फरीदीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन को बनाने के पहले जर्जर इमारत को ढहाया जाएगा।
इनमें बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है, उसमें दोस्तपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गानापुर, मजहर का पूरा, हियाई, भरथुआ व रोहनी खोजगीपुर शामिल है।
अखंडनगर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुर्मियान, हाजीपुर सेकंड, करौंदीकला के हिंदुआबाद सेकंड, बूढ़ापुर, प्रतापपुर कमैचा के प्राथमिक विद्यालय सफीपुर निषाद बस्ती, मोतिगरपुर के प्राथमिक विद्यालय तकियवा, कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय हरिश्चंद्रपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकेगांव, कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय लोरिकपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भंडरा, कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय भीख पांडेय, महमूदपुर, भदैंया के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुड़ारा का नाम शामिल है।

निर्माण की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान
जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई है। उनके प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed