{"_id":"647e28a9f16524c37003c147","slug":"corrected-the-data-of-more-than-129-farmers-sultanpur-news-c-13-1-274198-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 129 से अधिक किसानों का डाटा किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 129 से अधिक किसानों का डाटा किया दुरुस्त
विज्ञापन
कुड़वार/चांदा (सुल्तानपुर)। जिले के दर्जन भर गांवों में आयोजित किसान सम्मान निधि शिविर में 129 से अधिक किसानों की डाटा संबंधी रुटियों को दुरुस्त किया गया। यह शिविर कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतवार आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र के अझुई, धरावां बहमरपुर, राजापुर व बबुरी में किसान सम्मान निधि डाटा फीडिंग शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धरावां में सहायक तकनीकी प्रबंधक योगेश कुमार, लेखपाल विजय साहू एवं डाकघर के कर्मियों ने त्रुटियों को दूर करने के साथ नया आवेदन लिया। उप कृषि निदेशक राम आश्रय यादव ने बताया कि शिविर में 129 से अधिक किसानों का डाटा दुरुस्त किया गया। शिविर 10 जून तक चलता रहेगा। शिविर में अपात्रों का नाम खारिज किया जाएगा।