{"_id":"60b5115f8ebc3e6ac035a2c6","slug":"corona-vaccination-of-18-45-will-start-from-today-sultanpur-news-lko5804011157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मंगलवार से जिले में शुरू होने वाले 18 से 45 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण अभियान पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विकास भवन में डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कार्यक्रम पूर्व की भांति चलता रहेगा। इस अभियान में जनपद न्यायालय, सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, डीपीआरओ आरके भारती, डॉ. एससी कौशल, डॉ. वीके सोनकर, डॉ. आदित्य दूबे, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी आदि मौजूद थे।