फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CORONA

जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
CORONA
28.31. सुल्तानपुर जिला अस्पताल में बिना मास्क व उचित दूरी के दिखाने पहुंचे लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित केस मिलने के बाद भी इससे बचाव को लेकर लोग पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी कक्ष तक मरीजों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेसिंग व मुंह से मास्क गायब नजर आ रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम को जरूरी साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से कई लोगों की मौतें पूर्व में हो चुकी हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों से कोविड प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मास्क लगाने की अपील कर रहा है। इसका असर शहर के दूसरे इलाकों को तो छोड़िए खुद विभाग के अस्पतालों तक में नहीं दिख रहा। बुधवार को जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में ड़्यूटी पर तैनात डॉ. एके सिंह बार-बार लोगों से दूरी बनाने की बात कहते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। यही हाल जिला अस्पताल के ओपीडी का रहा। चिकित्सक को दिखाने पहुंचे मरीज हों या फिर तीमारदार सभी बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग दर किनार करते मिले।
विज्ञापन

रोकथाम को यह सावधानियां जरूरी
घर से बाहर निकलते ही मुंह पर हर हाल में मास्क लगाएं।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं।
घर से बाहर कहीं जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
घर हो या दफ्तर, हाथ को बार-बार धुलते रहें।
ार से सैनिटाइजर साथ लेकर निकलें।
वैक्सीनेशन के बाद लोग हो रहे लापरवाह
कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराने के बाद लोग ज्यादा ही लापरवाह नजर आ रहे हैं। वैक्सीनेशन कराने वाले अधिकांश लोगों को कहना है कि टीकाकरण के बाद अब उन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं घेर सकता। इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह एक बड़ी गलतफहमी है। वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना का नया स्वरूप लापरवाही बरतने पर फैल सकता है। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं करने से लोग संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। वैक्सीनेशन कराने के साथ ही मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed