फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   conversion cost of 24.37 crore will be send in students account

2.65 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे कन्वर्जन कास्ट के 24.37 करोड़

Sat, 03 Apr 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
conversion cost of 24.37 crore will be send in students account
सुल्तानपुर। छात्र-छात्राओं को 24 करोड़ 37 लाख 65 हजार 591 रुपये कन्वर्जन कास्ट के रूप में वितरित किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन स्कूलों के एमडीएम निधि खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है। जल्द ही 2,65,354 छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत धनराशि प्राप्त होगी।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से करीब साल भर विद्यालय बंद रहे हैं। पूर्व में भी स्कूलों के बंदी की अवधि का एमडीएम कन्वर्जन कास्ट छात्र-छात्राओं के खाते में भेजा गया है। प्राथमिक विद्यालयों में एक लाख 78 हजार 344 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर कन्वर्जन कास्ट के वितरण के लिए 14 करोड़ 28 लाख 68 हजार 684 रुपये एमडीएम निधि खातों में भेजे गए हैं। प्राथमिक स्तर पर एक सितंबर से 28 फरवरी तक 138 कार्य दिवस की कन्वर्जन कास्ट बच्चों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह धनराशि प्रतिदिन 4.97 रुपये की दर से 685 रुपये प्रति छात्र होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 87,010 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जूनियर हाईस्कूलों में 10 करोड़ आठ लाख 96 हजार 907 रुपये भेजे गए हैं। जूनियर हाईस्कूलों में एक सितंबर से नौ फरवरी तक 124 कार्य दिवस की कन्वर्जन कास्ट वितरित होगी। प्रति छात्र प्रतिदिन 7.45 रुपये की दर से 923 रुपये एक बच्चे को मिलेंगे।
मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्वयक संदीप यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को ट्रेजरी के माध्यम से सभी विद्यालयों के मध्याह्न भोजन निधि खातों में धनराशि भेज दी गई है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि 30 सितंबर 2020 की छात्र संख्या के अनुसार प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की डिटेल फीड कराएं। उसके बाद खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट का वितरण कराएं।
23,003 क्विंटल राशन भी आवंटित
मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित विद्यालयों के दो लाख 65 हजार 354 छात्र-छात्राओं को कुल 23,003.46 क्विंटल खाद्यान्न वितरित होगा। खाद्यान्न वितरण के लिए आवंटन हो गया है।
प्राथमिक स्तर पर कुल 13,063.29 क्विंटल खाद्यान्न तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 9940.17 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया गया है। प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत 1,78,344 बच्चों को 13.800 किलो प्रति छात्र खाद्यान्न मिलेगा।
इसमें चावल 9.200 किलो व गेहूं 4.600 किलो रहेगा। उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 18.600 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 12.400 किलो चावल व 6.200 किलो गेहूं प्राप्त होगा। खाद्यान्न वितरण के लिए 8245.31 क्विंटल गेहूं तथा 14,758.15 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है।

प्रेरणा पोर्टल पर कराएं फीडिंग
एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट एवं खाद्यान्न वितरण के लिए सभी छात्र-छात्राओं की फीडिंग प्रेरणा पोर्टल पर होनी अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खंड शिक्षाधिकारियों को प्राथमिकता पर सभी विद्यालयों में फीडिंग कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed