फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Contract service of 700 electrical workers on the verge of ending

समाप्त होने की कगार पर 700 विद्युत कर्मियों की संविदा सेवा

Tue, 15 Jun 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Contract service of 700 electrical workers on the verge of ending
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण मंडल में कार्यरत कंपनी के टेंडर की कार्य अवधि समाप्त होने से इससे जुड़े करीब 700 कर्मियों की संविदा समाप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति व मरम्मत का कार्य कर रही कंपनी की समय सीमा समाप्त होने से जिले के 42 उपकेंद्रों के कार्य पर संकट गहरा गया है। स्थिति को देखते विद्युत वितरण मंडल की ओर से नई कंपनी को कार्य देने के लिए टेंडर भी निकाला गया लेकिन पर्याप्त कंपनियों के रुचि नहीं लेने से निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले के 42 विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति व मरम्मत के कार्य के लिए पावर कॉर्पोरेशन के निर्णय पर ओरिएन कंपनी को टेंडर के जरिए मई 2019 में कार्य दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की कार्य अवधि अप्रैल 2021 में समाप्त हो गई। ओरिएन कंपनी के कार्य की अवधि को समाप्त होते देख विद्युत वितरण मंडल ने नया टेंडर निकाला था। नए टेंडर में पर्याप्त कंपनियों ने हिस्सा ही नहीं लिया।
मानक नहीं पूरा होने से टेंडर फिर से आमंत्रित किया गया। इस बीच कोरोना संक्रमण व टेंडर की प्रक्रिया पूरी न होते देख विद्युत आपूर्ति व मरम्मत के संकट को देखते हुए वितरण मंडल ने ओरिएन कंपनी की कार्य अवधि मध्यांचल वितरण निगम के निर्देश पर दो माह बढ़ा दी।
अब 30 जून 2021 तक बढ़ाई गई तिथि भी समाप्त होने वाली है। विद्युत वितरण मंडल की ओर से आमंत्रित किए गए टेंडर में पर्याप्त कंपनियों के हिस्सा न लेने से अभी तक नई निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इसे देखते हुए जिले के उपकेंद्रों से उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति व फॉल्ट की मरम्मत के कार्य पर संकट गहरा गया है। ओरिएन कंपनी से जुड़े करीब 700 कुशल अकुशल कर्मियों की संविदा पर भी संकट छाया है। स्थिति को देखते हुए विद्युत वितरण मंडल नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने के प्रयास में जुटा है।
निगम में कर्मियों की कमी से आई कंपनी
विद्युत वितरण में निगम कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति व मरम्मत का कार्य निजी हाथों में देते हुए एक फर्म को कार्य सौंपा गया था।
अब फर्म की कार्य अवधि समाप्त होने से विद्युत वितरण मंडल के सामने फिर कर्मचारियों की समस्या सामने आ रही है। 14 दिन में नई कंपनी के नहीं आने पर विद्युत वितरण के सामने फिर समस्या खड़ी हो जाएगी।

ओरिएन कंपनी की कार्य अवधि अप्रैल में समाप्त होने पर उसकी कार्य अवधि दो माह के लिए बढ़ाई गई है। विद्युत आपूर्ति व मरम्मत कार्य जारी रखने के लिए नया टेंडर आमंत्रित किया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही नई कंपनी को कार्य दिया जाएगा। तब तक के लिए निगम के निर्देशानुसार व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
- धीरज सिन्हा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed