फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Contract electricians protested by protesting

Sultanpur News: संविदा बिजलीकर्मियों ने धरना देकर जताया विरोध

Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract electricians protested by protesting
सुल्तानपुर। आउटसोर्स कर्मचारी की छंटनी व फेस अटेंडेंस को लेकर बनाए जा रहे दबाव के साथ उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को निकालने के मामले में बुधवार को दरियापुर बिजली उपकेंद्र परिसर में संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद अग्रहरि ने कहा कि सुल्तानपुर डिवीजन में प्रबंध निदेशक शक्ति भवन के आदेशानुसार फेस अटेंडेंस एवं छंटनी का आदेश जारी किया है। वहीं 55 वर्ष का हवाला देकर जिन आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला जाना है वह गलत है।
विज्ञापन

तीन मई को सभी आउटसोर्स कर्मचारी अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। चार मई को सभी कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय से होते हुए दरियापुर तिराहा व बाधमंडी चौराहा के रास्ते जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंप विरोध दर्ज कराएंगे। पांच मई को मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र कार्यालय का घेराव होगा। जिले के अलग-अलग उपकेंद्रों व फीडर पर 911 संविदाकर्मी काम कर रहे हैं। जिनमें से 300 से अधिक कर्मियों को निकाले जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री अजय चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद पांडेय,अजय कुमार तिवारी, डिवीजन उपाध्यक्ष मनीष दूबे, सुनील कुमार गौतम, राम जतन, धर्मेंद्र, अशाेक, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed