फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Contract bank employee beaten with butt of weapon in Bhandara

Sultanpur News: भंडारे में संविदा बैंककर्मी को असलहे के बट से पीटा

Fri, 05 Apr 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Contract bank employee beaten with butt of weapon in Bhandara
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में एक संविदा बैंककर्मी पर दो युवकों ने असलहे के बट से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल कर्मी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शिव मंदिर में नौ दिन से चल रही रामकथा के समापन पर बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन था। वहीं प्रसाद ग्रहण कर रहे एक बैंक में संविदा कर्मी पंकज सोनी (35) निवासी हनुमानगंज का दो युवकों से विवाद हो गया। युुवकों ने पंकज के सिर पर असलहे के बट से वार कर दिया। जिससे पंकज के सिर से खून बहने लगा और वह गिर पड़े। हादसे से वहां भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर फरार हो गए। घायल को सीएचसी भदैंया से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हमलावरों में एक की पहचान रोशन सिंह निवासी हरिरामपुर पखरौली थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज



रात करीब 10 बजे के करीब जब घायल पंकज सोनी को लेकर लोग सीएचसी भदैंया पहुंचे तो बिजली गुल हो गई। इसके बाद एक मोबाइल की रोशनी में उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed