फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction of the Motigarpur-Goshaisinghpur road has begun, bringing relief to the area

Sultanpur News: मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहत

Thu, 05 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Motigarpur-Goshaisinghpur road has begun, bringing relief to the area
मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर मार्ग पर शुरू हुआ सीसी निर्माण कार्य। संवाद
मोतिगरपुर। लंबे इंतजार के बाद मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर सड़क निर्माण ने गति पकड़ ली है। पिछले तीन वर्षों से प्रतीक्षित इस मार्ग पर जलभराव की समस्या वाले स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के लिए अगले दो-तीन दिन तक मोतिगरपुर की ओर से इस मार्ग पर भारी वाहनों और बड़े चार पहिया वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने सुरक्षा के मद्देनजर मोतिगरपुर कस्बे के पास मुख्य मार्ग पर मिट्टी डालकर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी है। दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहन आसपास के गांवों के वैकल्पिक मार्गों से अपना सफर जारी रख सकेंगे। इस सड़क के निर्माण का भूमि पूजन पिछले वर्ष 28 मार्च को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ किया था। 4.51 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है। भूमि पूजन से पहले कार्यदायी संस्था ने गोशैसिंहपुर से मोतिगरपुर तक गड्ढों को भरकर समतलीकरण का कार्य किया था। विभिन्न कारणों से लगभग 11 माह की देरी के बाद मुख्य निर्माण कार्य शुरू हो सका है। ठेकेदार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोतिगरपुर गांव में लगभग 200 मीटर और शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास करीब 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान लोगों को थोड़ी असुविधा होगी। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ
सड़क के निर्माण से खरगपुर, अहदा, अहिरौली, गोरसरी, मलिकपुर बखरा, डींगुरपुर, बनकेगांव, खेमपुर, विंदवन, भवानीपुर, गोशैसिंहपुर सहित कई गांवों के लोगों का रास्ता सुगम होगा। इसके अलावा महरुआ (अकबरपुर) से प्रतापगढ़ और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed