फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Consolidation Accountant exam paper leak

चकबंदी लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक

Sun, 08 Nov 2015 10:52 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में रविवार को आयोजित चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया। इसकी जानकारी से भड़के परीक्षार्थियों ने दो केंद्रों पर घंटों हंगामा किया और परीक्षा नहीं दी। जिला प्रशासन की सूचना पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त करते हुए विस्तृत जांच का आदेश दिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने पेपर लीक होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। वहीं आयोग के सचिव महेश प्रसाद ने लखनऊ में बताया कि चकबंदी लेखपाल परीक्षा में कहीं भी पेपर लीक या आउट नहीं हुआ है। व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारियों से बात की गई है। अमेठी में निषादराज इंटर काॅलेज कटियांवा व जीआईसी जायस केंद्रों पर अव्यवस्था से परीक्षा नहीं हो पाई।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को चकबंदी लेखपाल चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। 20,212 परीक्षार्थियों के लिए जिले की चार तहसीलों में कुल 35 माध्यमिक व डिग्री कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू भी नहीं हुई थी कि शाहगढ़ ब्लॉक के किटियावां स्थित श्री निषादराज इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षार्थियों का आरोप था कि केंद्र अध्यक्ष व अफसरों की मिलीभगत से पेपर लीक हो गया है। उनका कहना था कि कक्ष संख्या-6 में परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई छात्र परीक्षा दे रहे थे और उनके साथ कई सॉल्वर भी थे। परीक्षार्थियों ने कक्ष संख्या-6 से बरामद पेपर भी दिखाए।
विज्ञापन


हंगामा की सूचना मिलते ही एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव व सीओ अंशुमान मिश्र मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बावजूद इस केंद्र पर नामांकित 500 परीक्षार्थी परीक्षा देने को तैयार नहीं हुए। तकरीबन यही स्थिति परीक्षा केंद्र जीआईसी जायस की भी रही। यहां भी नामांकित 400 परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। मुसाफिरखाना के मंगलम इंटर कॉलेज में भी दर्जनों परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया लेकिन बाद में अफसरों के समझाने पर वे परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बवाल व अन्य कारणों से इस केंद्र पर नामांकित 599 परीक्षार्थियों में 319 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सूचना पर डीएम जगतराज त्रिपाठी व एसपी हीरालाल ने उन केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मामले से आयोग को अवगत करा दिया है। आयोग ने निषादराज इंटर कॉलेज व जीआईसी जायस में परीक्षा को निरस्त करते हुए दोबारा परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed