{"_id":"60da02588ebc3e9e910c22d8","slug":"congressmen-protested-against-the-arbitrariness-of-the-municipality-sultanpur-news-lko584559957","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की मनमानी के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की मनमानी के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद की मनमानी और जल कर, गृह कर व दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े। युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है।
सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाया।
कहा कि कोरोना की इस आपदा में जहां एक ओर से पूरी दुनिया परेशान है वहीं आपदा में अवसर तलाश करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने जेबी सभासदों की सहायता से नगर क्षेत्र के घरों के टैक्स और पानी के टैक्स के साथ-साथ दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
इन कार्यों के खिलाफ जिले का नौजवान सड़क पर उतरने को तैयार हैं। नगर पालिका को अपने इस तानाशाही रवैये को बदलना होगा। आम आदमी की लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। राछासं के पूर्व जिलाध्यक्ष शकील अंसारी व जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी ने कहा कि नगर पालिका का कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।
इसकी जांच की जानी चाहिए। आवेश अहमद व राहुल तिवारी ने कहा कि चेयरमैन की मनमानी अब बर्दाश्त के बाहर है। यदि जल्द ही नगर पालिका पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्श खान लकी, महासचिव शहबाज खान, अंकुश शुक्ल सेनानी, संतोष वर्मा, अमित दीक्षित, आलोक चतुर्वेदी, गौरव सिंह, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, ममनून आलम, गोपाल कसौंधन, जयराज गौतम, मेराज अहमद, ईशान खान, योगेश पांडेय, विवेक ओझा, हसनैन आलम समेत कई युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।