UP News: संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी का मामला, यूपी में गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध परिवाद दायर
संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के मामले में गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध सुल्तानपुर में परिवाद दायर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध परिवाद दायर हुआ है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने याचिका पर 15 जनवरी को सुनवाई की तारीख नियत की है। यह परिवाद अमित शाह द्वारा संविधान रचयिता डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर किया गया है।
यह परिवाद धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने कराया है। रामखेलावन ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 17 दिसंबर 2024 को सदन में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी की गई। कहा कि जिनकी बदौलत अमित शाह आज गृहमंत्री हैं, उन्हीं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। जिनको करोड़ों गरीब मजदूर अपना भगवान मानते हैं, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे मेरी भी भावना आहत हुई है।
आंबेडकर को लेकर अमर्यादित टिप्पणी का मामला
बताया कि इसी को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता जयप्रकाश ने बताया कि अमित शाह ने लोकसभा में बाबा साहब आंबेडकर को लेकर अमर्यादित टिप्पणी किया था। उन्होंने बाबा साहब का अपमान किया। इसी बात को लेकर परिवादी राम खेलावन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है।
रजिस्टर डाक से भी कार्रवाई के लिए तहरीर भेजी थी
परिवादी ने कोर्ट को बताया कि बीते 24 दिसंबर 2024 को बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक को मिलकर दिया था। साथ ही उन्हें रजिस्टर डाक से भी कार्रवाई के लिए तहरीर भेजी थी। लेकिन, पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। तब हम न्याय के लिए कोर्ट आए हैं।