फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   competition

वाद विवाद प्रतियोगिता में टीम ‘चक्र’ अव्वल

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
competition
विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथि। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के इनोवेशन इनक्यूबेशन एंड स्टार्टअप सेल ने संस्थान के सीएसए हॉल में ‘टसल’ नामक दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद टीम ‘चक्र’ को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को उद्यमिता एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें छह टीमें फाइनल के लिए चुनी गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन पहले चरण में छह में से दो टीमें चुनी गईं। आखिरी चरण में वाद विवाद प्रतियोगिता के बाद टीम ‘चक्र’ को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा मौजूद रहे। उन्होंने देश में बढ़ती उद्यमिता की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन

संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. हर्षविक्रम सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम के समापन में विजेता टीम चक्र व उपविजेता टीम रिवैंप को निदेशक की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कुछ विशेष पुरस्कार बेस्ट रिबटलर सुधांशु चौबे, बेस्ट डिबेटर शिवम वार्ष्णेय, बेस्ट रिस्पोंडेंट अक्षत मिश्रा तथा बेस्ट प्रेजेंटर गौरपद शुक्ला को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed