{"_id":"5e18b33a8ebc3e87ad58b643","slug":"commotion-of-farmers-due-to-lack-of-sugarcane-sultanpur-news-lko502374762","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। क्षेत्र के पारसपट्टी तौल केंद्र पर लगातार कई दिनों से गन्ने की तौल न होने से शुक्रवार को किसानों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने जमकर हंगामा काटा।
किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रशासन व चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी की। घंटे भर प्रदर्शन के बाद ठेकेदार की ओर गन्ने की तौल कराकर ढुलाई के लिए ट्रक की व्यवस्था कराने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
मोतिगरपुर ब्लॉक के पारसपट्टी में किसानों के गन्ने की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र खोला गया है। यह गन्ना तौल केंद्र पारसपट्टी से करीब तीन किलोमीटर दूर शाहपुर लपटा गांव में संचालित होता है। इस क्रय केंद्र पर पिछले कई दिनों से किसानों के गन्ने की तौल नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
इससे ठंड में मौसम में किसान परेशान हैं। शुक्रवार को गन्ना किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब नौ बजे तक छह गन्ना किसान क्रय केंद्र पर इकट्ठा हो गए। किसानों ने क्रय केंद्र के क्लर्क चंद्रमणि तिवारी और ठेकेदार रंग बहादुर सिंह पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों का हंगामा बढ़ता देख क्लर्क चंद्रमणि तिवारी ने ठेकेदार रंग बहादुर सिंह को फोन करके मामले की सूचना दी। इस पर करीब एक घंटे बाद ठेकेदार क्रय केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
किसानों व ठेकेदार के बीच काफी देर तक नोक-झोंक हुई। गन्ने की ढुलाई कराने के लिए ठेकेदार के ट्रक मंगाने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। विरोध प्रदर्शन में सुरेश वर्मा, अनिल कुमार, रणजीत वर्मा, राजकुमार यादव, शिव प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अजय वर्मा, रमेश वर्मा, रामगुलाम, केडी सिंह, अमर बहादुर यादव, राकेश वर्मा समेत कई किसान शामिल रहे।