फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Commercial shops will be built in Payagipur

Sultanpur News: पयागीपुर में बनेंगी व्यावसायिक दुकानें

Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Commercial shops will be built in Payagipur
सुल्तानपुर। पयागीपुर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास खाली पड़ी जमीन पर नगर पालिका व्यावसायिक दुकानें बनाने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रोजगार के लिए दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसमें वहां पर बाजार तो विकसित होगी ही, साथ में जरूरतमंदों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के पास नगर पालिका की खाली जमीन है। इसका उपयोग करने के लिए पालिका ने यहां पर मल्टीस्टोरी व्यावसायिक कांप्लेक्स बनवाए जाने की कार्ययोजना बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। व्यापारियों को यहां व्यवसाय करने के लिए नगर पालिका दुकानें बनवाकर आवंटित करेगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए यहीं पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसके निर्माण के लिए पालिका ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसके निर्माण हो जाने से लोगों को व्यवसाय से जुड़ने का मौका मिलेगा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे होने से यातायात का साधन भी यहां सुलभ है। जिससे व्यापारियों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed