फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Color Gulaal blown up, youth created a blast

हर्षोल्लास से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

Wed, 11 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Color Gulaal blown up, youth created a blast
सुल्तानपुर। होली का पर्व जिले में धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के चौराहों व तिराहों पर गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर रंगों से सराबोर युवक जमकर थिरके। मंगलवार को छोटे बच्चों व महिलाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक रंग से सराबोर नजर आए। दोपहर बाद रंग का सिलसिला थमा तो सभी सज-धजकर एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले और होली की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को होली के त्योहार को लोगों ने उल्लासपूर्वक मनाया। सोमवार की शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ ही उत्साही युवाओं व बच्चों में एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालने के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह होली गीतों से गूंज रहे लाउडस्पीकर व डीजे पर थिरक रहे युवा होली के उत्साह को दोगुना कर रहे थे। मंगलवार सुबह से छोटे-छोटे बच्चे पिचकारी आदि लेकर निकल पड़े और एक दूसरे पर जमकर रंग डाला और अबीर-गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की चिंता छोड़ गृहणियों ने भी होली में अपने जमकर हाथ खोले और घर-घर पकवानों की धूम रही। रंगों के साथ-साथ बच्चों ने पकवान का भी आनंद लिया। सुबह करीब 10 बजते-बजते रंगों का पर्व परवान चढ़ा और क्या बच्चे, क्या बड़े और बूढ़े सभी रंग-बिरंगे नजर आने लगे।
महिलाएं व युवतियां भी इसमें पीछे नहीं रहीं। सभी ने एक दूसरे पर जमकर रंग डाला। दोपहर बाद तक रंग डालने का सिलसिला चला। पुलिस की सतर्कता की वजह से पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में निपट गया।

शाम करीब चार बजे लोग सज-धजकर सपरिवार निकले और ईष्ट-मित्रों के घर जाकर पकवान का लुत्फ उठाया। साथ ही एक दूसरे के अबीर लगाकर लोग गले मिले और होली की बधाई दी। होली की बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चला। यह सिलसिला जिले में करीब सप्ताह भर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed