{"_id":"5880edcb4f1c1bc346efe1ec","slug":"cold-yet-again-traffic-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ी ठंड, कोहरे से सुस्त हुआ ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ी ठंड, कोहरे से सुस्त हुआ ट्रैफिक
Amarujala Bureau
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के करवट बदलने से बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा रहने से सुबह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे से सुबह ट्रैफिक धीमा रहा और तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहने और तापमान गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
कोहरे से सुबह के समय ट्रैफिक काफी धीमा रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। सुबह छाए कोहरे व धुंध से कड़ाके की ठंड होने लगी। बच्चों को कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दोपहर के समय कड़ी धूप से ठंड में कुछ कमी दर्ज की गई। शाम होते ही फिर ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन
6.5 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता (नमी) 97-56 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 1.9 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन