फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cold wave make a comeback

फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ी

Wed, 18 Jan 2017 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 18 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cold wave make a comeback
बर्फीली हवाओं का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला

जिले में बुधवार को मौसम फिर बदल गया। कोहरा व धुंध छाने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय धुंध रहने और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन



बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। कई दिनों से दिन में तेज धूप रहने से कम हुई ठंड बढ़ गई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकल आने पर ठंड कम हो गई। शाम के समय फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के समय धुंध रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई।  
विज्ञापन


7.5 डिग्री सेल्सियस रहा पारा 
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता (नमी) 100-49 फीसदी  रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 3.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed