फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold

सर्दी के सितम ने घर से निकलना किया मुश्किल

Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
cold
सुल्तानपुर में लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों से लैस नजर आए। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में सप्ताह भर से हो रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को बर्फीली हवा ने कंपा दिया। कड़कड़ाती ठंड की वजह से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। रोज काम पर जाने वाले लोग ही घरों से निकले। सुबह के समय घना कोहरा छाया, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। जिले का न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की सर्दी में भी प्रशासन की ओर से शहर में अलाव के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है। दोपहर के समय निकलने वाली धूप से कुछ देर के लिए लोगों को ठंड से राहत मिल जाती है। बाकी सुबह से शाम तक लोग पांव से सिर तक ढंके रहते हैं। इस भीषण ठंड में ज्यादातर लोगों ने घर से निकलना ही बंद कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से शहर में ठंड से बचाव के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हो रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग घर के सामने अलाव जलाकर तापते हैं।
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर लोगों ने स्वयं से अलाव जलवाया है। नरेंद्रदेव कृषि विज्ञान केंद्र कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल व कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से फसलों को नुकसान
पिछले दिनों जिले में रुक-रुककर हुई बरसात से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार बारिश से सबसे ज्यादा क्षति फूल व सब्जी की फसलों को हुई है। आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिस आलू के खेत में पानी की निकासी का समुचित प्रबंध नहीं था, उसकी आलू के सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed