फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cold increased the problem of burning and itching in the eyes.

Sultanpur News: ठंड ने बढ़ाई आंखों में जलन व खुजली की परेशानी

Fri, 06 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cold increased the problem of burning and itching in the eyes.
मरीजों की जांच करते चिकित्सक
सुल्तानपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही आंखों से जुड़ी बीमारियां भी लोगों को परेशान करने लगी है। इसके चलते ही मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में हर दिन करीब 100 से 125 मरीज नेत्र रोग के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत आंखों में जलन, खुजली, पानी आने और सूखापन को लेकर है। चिकित्सक ऐसे मरीजों को जांच के बाद दवा देने के साथ ही बचाव के लिए सावधानी बरतने की ताकीद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. शिवप्रिया गुप्ता ने बताया कि आंख शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है। ठंडी हवा जब आंखों की कॉर्निया पर पड़ती है तो उसमें से पानी आने लगता है। कभी-कभी ठंडे मौसम में आंखें अपनी नमी भी खो देती हैं। सूखापन के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। हमेशा आंखों में कुछ होने का अहसास, रात में गाड़ी चलाने में कठिनाई और धुंधला दिखाई देने की समस्या महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। बताया कि शुष्क हवा या फिर हीटर के पास ज्यादा देर तक बैठने से भी यह परेशानी बढ़ सकती हैं। ऐसे में ठंड के दौरान जब भी घर से बाहर निकलें तो चश्मा अवश्य पहन लें। साथ ही मोबाइल या कंप्यूटर का प्रयोग भी कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed