फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cold and melting caused trouble

ठंड ने किया बेहाल, कोहरे से मिली राहत

Tue, 22 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cold and melting caused trouble
सुल्तानपुर। जिले में हो रही गलन भरी ठंड से मंगलवार को भी लोग बेहाल रहे। पछुआ चलने से गलन भरी ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही मेें कुछ सहूलियत मिल गई।
विज्ञापन

सुबह ही धूप निकल आने से लोगों ने थोड़ी काहत मिली। शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा रहा। इससे लोगों को आवाजाही में कुछ राहत रही। पछुआ चलने से रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दिन भर जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में आंशिक बादल रहने की संभावना जताई है। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed