{"_id":"5fb3fb388ebc3e9bf1365fe4","slug":"classes-in-colleges-will-be-able-to-run-90-days-sultanpur-news-lko5504045111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमुश्किल 90 दिन चल सकेंगी महाविद्यालयों में कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमुश्किल 90 दिन चल सकेंगी महाविद्यालयों में कक्षाएं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में इस साल कक्षाएं बमुश्किल 90 दिन ही चल सकेंगी। यूनिवर्सिटी ने एक दिसंबर से शिक्षण सत्र शुरू करने का निर्देश दिया है।
25 अप्रैल 2021 से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इसी बीच बैक पेपर परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा व सेमेस्टर परीक्षाओं का भी आयोजन होता रहेगा। एक दिसंबर से 25 अप्रैल के बीच कई अवकाश भी पड़ेंगे।
कोरोना की वजह से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का शैक्षिक कैलेंडर अस्त-व्यस्त हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ सिंह ने शिक्षण सत्र 2020-21 का संशोधित शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें शिक्षण सत्र शुरू होने की तिथि एक दिसंबर निर्धारित की है। ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा आवेदन फॉर्म भरे जाने की तिथि दो जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। वार्षिक परीक्षा आवेदन फॉर्मों को सत्यापन किए जाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होने की तिथि 20 मार्च 2021 रखी गई है, जो 20 अप्रैल 2021 तक चलेगी। वार्षिक परीक्षाओं के शुरू होने की तिथि 25 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।
वार्षिक परीक्षाएं 15 जून 2021 तक चलेंगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षा 15 मार्च से 10 अप्रैल 2021 तक चलेगी जबकि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 25 जुलाई तक चलेंगी। सत्र का अंत व वार्षिक तथा सम सेमेस्टर के समस्त परीक्षाफल घोषित किए जाने की तिथि 30 जुलाई रखी गई है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने बैक पेपर परीक्षा 15 से 30 दिसंबर तक आयोजित कराने का निर्णय लिया है। बैक पेपर परीक्षा आवेदन फॉर्म 18 नवंबर से पांच दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म सत्यापन करने की अंतिम तिथि नौ दिसंबर रखी गई है। बैक पेपर परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। बैक पेपर के परीक्षाफल घोषित करने की तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है।
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने बताया कि यूजीसी के मानक के अनुरूप 180 दिन की कक्षाओं के संचालन के बाद वार्षिक परीक्षाएं कराई जानी चाहिए लेकिन इस साल कोरोना की वजह से शैक्षिक कैलेंडर अस्त-व्यस्त हो गया है। इस वजह से कक्षाएं 180 दिन चलाए जाना संभव नहीं है।