{"_id":"6942f10e86f559707506f168","slug":"clashes-over-land-dispute-weapons-drawn-altercation-with-police-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146461-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भूमि विवाद में झड़प, निकले असलहे, पुलिस से कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भूमि विवाद में झड़प, निकले असलहे, पुलिस से कहासुनी
Wed, 17 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अखंडनगर के बेहराभारी स्थित भूमि पर विवाद के दौरान असलहे के साथ मौजूद युवक।
सुल्तानपुर। अखंडनगर के दोस्तपुर रोड पर बेहराभारी गांव में एक इंटर कॉलेज के पास जमीन सीमांकन के लिए सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कुछ लोग असलहे लेकर पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। इस मामले में दरोगा की तहरीर पर अखंडनगर थाने में मंगलवार को दोनों पक्षों से कुल 11 नामजद व 12 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उप निरीक्षक संतोष कुमार राय के मुताबिक सोमवार शाम 7:00 बजे उन्हें पता चला कि बेहराभारी गांव में इंटर कॉलेज के बगल भूमि के सीमांकन के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया है। वहां पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो एक पक्ष से वैभव सिंह, अभिजीत उर्फ शशांक सिंह, अजय सिंह निवासीगण रतनपुर, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह निवासीगण प्राणनाथपुर बछेड़िया (रामपुर) व पांच-सात अन्य लोग मौजूद थे।
वहीं, दूसरे पक्ष से दिनेश पांडेय, अजय पांडेय, इंद्रमणि दुबे निवासीगण बेहराभारी, आलोक पांडेय, निवासी लोरपुर, मृदुल तिवारी निवासी पाराबासूपुर व अन्य पांच छह अज्ञात लोग मौजूद थे। दोनों पक्ष के लोग भूमि पूजन व निर्माण के लिए आपस में विवाद कर रहे थे। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी व शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि रोकने पर आरोपी पुलिस से उलझ गए। राणा अजीत सिंह निवासी रतनपुर, अखंडनगर ने सोमवार सुबह उस जमीन पर भूमि पूजन किया। हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।