फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City schools will remain closed on 15 and 16 for PET

पीईटी के लिए 15 व 16 को बंद रहेंगे शहर के विद्यालय

Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
City schools will remain closed on 15 and 16 for PET
सुल्तानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए 15 व 16 अक्तूबर को शहर के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही शहर के बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर उक्त तिथियों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्राध्यक्षों व परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के लिए बुकलेट जारी की है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पहली पाली की परीक्षा का प्रश्नपत्र सुबह 5.00 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सुबह 9.30 बजे कोषागार से प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों के सील बॉक्स संबंधित पुलिस बलों की अभिरक्षा में केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उसी तिथि को ओएमआर शीट के सील बॉक्स कोषागार के डबल लॉक में जमा होंगे। परीक्षा के एक दिन पूर्व तैयारियों के संबंध में परीक्षा केंद्रों पर बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिस दिन परीक्षा होगी, उस दिन शहर के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही शहर के बाहर जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, उनमें भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के रास्ते को दुरुस्त कराने के निर्देश
पीईटी के परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर्स स्कूल के रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप बड़ा गड्ढा है, जिसमें बरसात का पानी का जमा है। इस समस्या को मीटिंग में उठाया गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल इस समस्या को दूर कराते हुए अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed