{"_id":"5f356a918ebc3e3cfa61958c","slug":"city-markets-remained-closed-for-20-days-sultanpur-news-lko5350343196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार 20वे दिन भी बंद रहे शहर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार 20वे दिन भी बंद रहे शहर के बाजार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर शहर के लॉकडाउन में 20वें दिन भी बाजार बंद रहे। दुकानों व प्रतिष्ठानों पर ताले लटकते रहे। हालांकि कंटेनमेंट जोन समेत अन्य मार्गों पर आवाजाही जारी रही। पुलिस शहर में लगातार गश्त करती रही। बृहस्पतिवार को भी शहर में सर्वे व सामानों की आपूर्ति का कार्य जारी रहा।
कोरोना संक्रमण को लेकर 25 जुलाई से शहर में किए गए लॉकडाउन के तहत बृहस्पतिवार को भी बाजार बंद रहे। दुकानों व प्रतिष्ठानों में ताले लटकते रहे। लगातार 20 दिन से बाजार बंद रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। रोजाना की जरूरतों के सामानों की खरीद के लिए लोग सुबह व शाम भटकते रहे। चोरी-चुपके खुलने वाली दुकानों से लोगों ने मनमाने दाम में सामानों की खरीद की। दो दिन से मार्गों से बैरिकेडिंग हटने से आवाजाही तकरीबन सामान्य है। प्वॉइंटों पर तैनात पुलिस शहर में गश्त करती रही।
आवाजाही करने वाले बाइक सवारों से पूछताछ भी पुलिस ने की। कंटेनमेंट जोन में ठेला व ई-रिक्शा से दूध, फल व सब्जी की आपूर्ति जारी रही। शहर में मोहल्लेवार सर्वे भी जारी रहा। संक्रमण रोकने के लिए शहर में लगाए गए कैंप में कोरोना टेस्ट भी कराया गया। अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। संक्रमण को देखते हुए डीएम सी. इंदुमती ने लोगों से रोग को न छिपाने व जांच कराने की अपील की है। कहा कि इसके लिए शहर में रोजाना कैंप लगाए जा रहे हैं।