फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Church illuminated with colorful lights

Sultanpur News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

Mon, 25 Dec 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Church illuminated with colorful lights
शहर के सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल चर्च में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट। - संवाद
सुल्तानपुर। ईसा मसीह के जन्मदिन को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह है। गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम शहर के दोनों चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। क्रिसमस-ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। क्रिसमस पर ईसाई समुदाय के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी चर्च जाते हैं। वहां विशेष प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन




ईसाई परिवारों ने क्रिसमस की जोरदार तैयारियां कर रखी हैं। सोमवार को जिले में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ईसाइयों ने घरों में छोटे क्रिसमस-ट्री व सेंटा क्लॉज सजाए हैं। ईसाई परिवार के लोग शहर के गिरजाघरों में 24-25 दिसंबर की रात इकट्ठा होते हैं और धूमधाम से पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटी जाती हैं।
विज्ञापन



सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल कैथोलिक चर्च, करुणाश्रय अस्पताल के पीछे क्राइस्ट चर्च व करुणाश्रय अस्पताल रविवार शाम रोशनी से नहा उठे। क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। देर शाम से गिरजाघरों में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित पॉल कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के दिन हर समुदाय की भीड़ जुटती है। लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। गिरजाघरों में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बच्चों ने क्रिसमस-ट्री व झांकियों को झालरों से सजाया है।


सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल कैथोलिक चर्च के फादर डी गोम्स ने बताया कि रविवार शाम कैरल सिंंगिंग का कार्यक्रम हुआ। वहीं क्राइस्ट चर्च के फादर रेवरेन डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह चर्च प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed