फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Christmas celebrations in city.

क्रिसमस पर रोशनी से जगमग हुए गिरजाघर

Thu, 24 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के दोनों चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं। जगह-जगह लगे क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। पर्व को लेकर हर ओर खुशी का माहौल है। इसाई समुदाय के साथ अन्य धर्मों के लोग भी पर्व पर चर्च में पहुंच कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन



इसाई समुदाय की ओर से क्रिसमस की जोरदार तैयारियां की गई हैं। हर घर में छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लॉज सजाए गए हैं। इसाई परिवार शहर के गिरजाघर में हर साल 24/25 दिसंबर की रात एकत्र होते हैं और धूमधाम से त्यौहार को मनाते हैं। इस मौके पर एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटी जाती हैं। बृहस्पतिवार शाम को ही सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल कैथोलिक चर्च, क्राइस्ट चर्च व करुणाश्रय अस्पताल रोशनी से नहा उठे। क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां देखी गईं। बृहस्पतिवार देर रात से विविध कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


 सिविल लाइन स्थित पॉल कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सभी समुदाय के लोगों की भीड़ लगती है। लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। गिरजाघरों में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री व झांकियों को झालरों से सजाया है। 24 दिसंबर की रात 10 बजे विशेष प्रार्थना के बाद रात 12 बजे केक काटकर लोग एक-दूसरे को हैपी क्रिसमस कहेंगे। शाम को शहर के लोग परिवार के साथ चर्च की सजावट व तैयारियों को देखने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed