फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children's Sahitya Bhushan award to Pawan

Sultanpur News: बाल साहित्य भूषण से सम्मानित हुए पवन

Tue, 09 Jan 2024 06:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Children's Sahitya Bhushan award to Pawan
कादीपुर (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी युवा साहित्यकार पवन कुमार सिंह को राजस्थान में सोमवार को बाल साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। पवन को यह सम्मान राजस्थान के राजसमंद जिला स्थित साहित्य मंडल श्रीनाथ धाम में आयोजित भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में दिया गया। साहित्यकारों की मौजूदगी में पवन को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर बाल साहित्य भूषण सम्मान प्रदान किया गया। उनके सम्मान से जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, मथुरा प्रसाद सिंह, डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु, ब्रजेश कुमार पांडेय, डॉ. करुणेश भट्ट, ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. रामप्यारे प्रजापति, सर्वेशकांत वर्मा व राजबहादुर राना ने बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed