{"_id":"63e68ea6796bc649fd0ad860","slug":"childrens-colorful-presentations-sultanpur-news-c-13-1-83394-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Sat, 11 Feb 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
गुप्तारगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व संस्कार ही जीवन को नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित व संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। परिवारों के बढ़ने के साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित व सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।
वार्षिकोत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के नाट्य मंचन और कलर फुल ड्रेस में रैंप वॉक पर खूब तालियां बजीं। राजस्थानी नृत्य, बम बम बोले, स्वागत नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने झांसी की रानी, रामायण और ओ री चिरैया... पर प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।