{"_id":"6aee216c2deb284baa04b024","slug":"children-with-disabilities-went-on-an-educational-visit-to-hal-korwa-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168864-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिव्यांग बच्चों ने किया एचएएल कोरवा का शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिव्यांग बच्चों ने किया एचएएल कोरवा का शैक्षिक भ्रमण
Sat, 07 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के 150 दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर अमेठी ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने मुंशीगंज स्थित एचएएल कोरवा परिसर का भ्रमण किया। बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर और डीसी श्याम सुंदर के नेतृत्व में भ्रमण आयोजित किया गया। बच्चों को एचएएल परिसर की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। बच्चों ने परिसर का अवलोकन कर नई जानकारियां हासिल कीं।
सुबह अमहट में सदस्य राज्य समाज कल्याण बोर्ड रिशा वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी नगर बलदेव प्रसाद ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण में विशेष शिक्षक मनोज कुमार, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनीष कुमार, तारा भारती, मनोज भारती, दिनेश वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, राजेंद्र बरनवाल, सुभाष यादव, अंजना तिवारी, रजनी शुक्ला और अंजली सिंह मौजूद रहे। उनके साथ दिव्यांग बच्चे और अन्य शिक्षक भी शामिल थे।