{"_id":"6984d646017bcae4340cb20b","slug":"children-showcased-their-talent-in-the-science-exhibition-and-quiz-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-149613-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे। स्रोत- शिक्षा विभाग
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक ब्लॉक से क्विज प्रतियोगिता में चयनित बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी ब्लॉकों से चयनित पांच- पांच बच्चों की ओर से विज्ञान विषय पर माॅडल तैयार किया गया।
माॅडल का मूल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्य शैलेश मौर्य, गायत्री प्रसाद तिवारी ने किया। माॅडल में कूरेभार के आलोक कुमार प्रथम, कुड़वार की हिना द्वितीय, लंभुआ के अभिराज उपाध्याय तृतीय, बल्दीराय के विनोद कुमार चतुर्थ व प्रतापपुर कमैचा के शुभम गौड़ काे पांचवां स्थान मिला। इन बच्चों को टैबलेट, बैग, मेडल, स्टेशनरी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
माॅडल निर्माण व प्रस्तुतीकरण में छठवें से 10वां स्थान पाने वाले बच्चों को साइंस किट, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, बैग, व मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले शेष सभी बच्चों को प्रमाण पत्र, बैग, स्टेशनरी, मेडल आदि देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित करते हुए सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों का चयन ब्लाॅक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडल में से दो मॉडल को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। इसमें इस मॉडल को बनाने वाले बच्चे और उनके शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर व जिला समन्वयक श्याम सुंदर, योगेंद्र मिश्रा, हरिशंकर व विज्ञान विषय के सभी एआरपी मौजूद रहे।