फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chhath pooja

खरना के साथ व्रती महिलाओं ने पूरी की डाला छठ की तैयारियां

Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
chhath pooja
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर आदि गंगा गोमती नदी का सीताकुंड घाट गुरुवार को सजकर तैयार हो गया। व्रती महिलाओं ने डाला छठ की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नदी के सीताकुंड घाट पर दो दिनों तक पूजा-अर्चना की धूम रहेगी। पूजा के दौरान घाट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को खरना (छोटी छठ) मनाई गई। सीताकुंड घाट पर पिंडों के रंग-रोगन का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना के पर्व डाला छठ के दूसरे दिन गुरुवार को लोगों ने घरों में विशेष पूजा-पाठ कर खरना (छोटी छठ) मनाया। शुक्रवार व शनिवार को सीताकुंड घाट पर त्योहार को लेकर रौनक रहेगी। गुरुवार को सीताकुंड घाट पर सभी तैयारियां मुकम्मल की गईं। पर्व में 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर महिलाएं विधिविधान से सूर्य भगवान की उपासना करती हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज के लोगों ने घाट के पास अपने-अपने पिंड बना लिए हैं। दो दिनों से लोग पिंडों की साफ-सफाई व मरम्मत कर उसका रंग-रोगन कर रहे हैं। गुरुवार शाम तक सीताकुंड घाट पर पिंडों के रंग-रोगन का काम भी पूरा कर लिया गया। समाज के लोग रात भर पर्व की तैयारियां करेंगे। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आदि गंगा गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर बैरिकेडिंग, लाइट व पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीताकुंड घाट पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचेंगी। विशेष पूजा-पाठ का सिलसिला घाट पर अगले दिन शनिवार को सूर्योदय तक चलेगा। पूजा-पाठ का कार्यक्रम देखने के लिए सीताकुंड घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस पर्व में हर धर्म के लोग शामिल होते हैं।
महिलाओं ने की पूजन की खरीदारी
संतान संबंधी समस्या के समाधान के लिए सूर्य की उपासना को श्रेष्ठ माना गया है। छठ पूजा में विधिविधान को महत्व दिया गया है। पूजन सामग्री के बिना छठ पूजा अधूरा माना गया है। गुरुवार को छठ पूजन के लिए महिलाओं ने बाजार से सूप, बांस की बनी डलिया, पानी वाला नारियल, गन्ना, सुथनी, शकरकंद, हल्दी, अदरक, नींबू, शहद, पान-सुपारी, सिंदूर व कपूर आदि की खरीदारी की।

सीताकुंड घाट पर बना चेंज रूम
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार, दो दिन सीताकुंड घाट पर परवैतिन महिलाएं छठ पूजा करेंगी। शुक्रवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य व शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय डाला छठ का समापन हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पेयजल, टेंट, स्नान गृह व अस्थाई चेंजरूम की व्यवस्था की गई है। घाट पर पूजन-अर्चन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed