फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhat celebrated with great zeal

छठ माता तेरी महिमा अपार, कर दो उद्धार

Thu, 26 Oct 2017 09:58 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 26 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Chhat celebrated with great zeal
गोमती किनारे छठ पूजन - फोटो : अमर उजाला

सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ को लेकर बृहस्पतिवार की शाम आदि गंगा गोमती स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर आस्था व श्रद्घा का सैलाब उमड़ा। 36 घंटों तक निर्जल उपवास के संकल्प के साथ पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर सैकड़ों महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। परवैतिन महिलाओं ने गोमती नदी में कमर तक पानी में डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिवारीजन पूजन सामग्री लेकर महिलाओं के साथ रहे।

विज्ञापन


रंग-रोगन से लकदक व विद्युत रोशनी से जगमग सीताकुंड घाट देर शाम अनुपम छटा बिखेर रहा था। घाट पर बनाई गई वेदियों (पिंडों) पर समूह में महिलाओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर श्रद्घा व उत्साह दिखा। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं देर रात घर पहुंचीं।
विज्ञापन


दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने सीताकुंड मंदिर परिसर में ही रात गुजारी। परवैतिन महिलाएं शुक्रवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर पहुंचेगी। रात करीब दो बजे से ही महिलाओं का घाट पर जमघट शुरू हो जाएगा। अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। शुक्रवार को दोपहर तक सीताकुंड घाट पर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहेगा।  गोमती मित्र मंडल के सदस्य दिनकर प्रताप सिंह ने बताया कि उनके दिशा-निर्देशन में लगातार घाट व परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था में लोग जुटे रहे। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सीताकुंड घाट पर पीने के पानी के लिए टैंकर व सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed