फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Charge sheet canceled after removal of section of murderous attack

Sultanpur News: जानलेवा हमले की धारा हटाने पर चार्जशीट निरस्त

Sun, 14 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 14 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet canceled after removal of section of murderous attack
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले के मामले में धारा हटाने के पुलिस के कार्य को कोर्ट ने गलत माना है। सीजेएम बटेश्वर कुमार ने जानलेवा हमले की धारा हटाकर केवल मारपीट, बलवा व गाली देने के आरोप में दाखिल पुलिस की चार्जशीट को निरस्त कर दिया है। सीजेएम ने मामले की अग्रिम विवेचना कराने का आदेश देते हुए इसकी प्रति एसपी व नगर कोतवाल के पास भेजी है। कोर्ट ने विवेचना तीन माह में पूरी कर इसकी रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन



अधिवक्ता अमित पांडेय के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के तुराबखानी गांव निवासी इसरार हुसैन ने 11 सितंबर 2023 को गांव के ही मो. सकलेन, मो.सिफ्लेन, अली हसनैन, अली मोहम्मद, मो. सलमान और शहंशाह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। इसरार हुसैन का आरोप है कि गांव के जफर की दुकान पर बैठे उनके पुत्र इमरान हुसैन पर आरोपियों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन



इस दौरान बीचबचाव करने पर वादी के पुत्र फरमान व आले नवी को भी चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले से जानलेवा हमले की धारा हटा दी थी और केवल मारपीट, बलवा व गाली देने के आरोप में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इसका वादी मुकदमा इसरार हुसैन के अधिवक्ता अमित पांडेय ने विरोध किया। कहा कि पुलिस ने आरोपियों को राहत देने के लिए जानलेवा हमले की धारा हटाई है, जबकि इमरान को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। सीजेएम ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद पुलिस की चार्जशीट को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने एसपी को आदेश दिया है कि वे मामले की निष्पक्ष अग्रिम विवेचना किसी अन्य विवेचक से पूरी कराएं और इसकी रिपोर्ट तीन माह में अदालत में पेश कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed