{"_id":"69dfd2af89e59a49a906b990","slug":"changes-in-the-scope-of-judges-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154210-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Wed, 15 Apr 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला जज ने कई जजों के कार्यक्षेत्र में बुधवार को बदलाव किया है। स्थानांतरित होकर आए सेशन जज राम प्रताप सिंह राना को एडीजे तृतीय व सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल को एडीजे चतुर्थ/स्पेशल जज आवश्यक वस्तु अधिनियम के पद पर तैनाती मिली है। वहीं, एफटीसी प्रथम पद पर तैनात रहे सेशन जज राकेश यादव को एडीजे पंचम पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पूर्व की तरह स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट की जिम्मेदार मिली है।
एफटीसी द्वितीय कोर्ट के सेशन जज विजय कुमार गुप्ता को एफटीसी प्रथम कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि उनके स्थान पर स्थानांतरित होकर आए नए सेशन जज स्वतंत्र प्रकाश को एफटीसी द्वितीय कोर्ट की जिम्मेदारी मिली है। न्यायिक अधिकारी तुबा फातिमा को अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर 26 व न्यायिक अधिकारी प्रतीक आर्या को अपर सिविल जज्र-जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर 36 की जिम्मेदारी दी गई है। एसीजेएम कोर्ट नंबर-20 पर की न्यायिक अधिकारी भव्या श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर अनुजया कृष्णा के स्थान पर सिविल जज-सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की जिम्मेदारी मिली है। (संवाद)