फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chandramohan tops 1500m race, Aman second

Sultanpur News: 1500 मीटर दौड़ में चंद्रमोहन अव्वल, अमन दूसरे स्थान पर

Wed, 11 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chandramohan tops 1500m race, Aman second
 राणा प्रताप पीजी कॉलेज के खेल मैदान में खोखो खेलती बालिकाएं। स्रोत- खेल विभाग
सुल्तानपुर। मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय की देखरेख में हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में चंद्रमोहन प्रथम, अमन द्वितीय व आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रतीक्षा मिश्रा प्रथम, रीता द्वितीय व मानसी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में अंश चौरसिया प्रथम, अविनाश द्वितीय व आदर्श गिरी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग से मानसी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय पर रहीं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुजल व उनकी टीम विजेता बनी। कबड्डी बालिका वर्ग में राणा प्रताप पीजी कॉलेज विजेता और अहिमाने की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक में राणा प्रताप पीजी कॉलेज विजेता व गोमती मित्र मंडल उपविजेता रही। खो-खो बालिका वर्ग में गनपत सहाय विजेता व अवध फिजिकल एकेडमी उपविजेता रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित कुमार मिश्र ने किया। विशाल पांडेय, अर्जुन यादव, अभय सिंह व आशा रेफरी रहे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंह, विनय सिंह, प्रगति सिंह, शिवम सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, राधेश्याम तिवारी, प्रसून अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed