{"_id":"6894ed416f69b2066f0abcb6","slug":"chandan-sharma-murder-accused-surrendered-after-dodging-the-police-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138582-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चंदन शर्मा हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चंदन शर्मा हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चंदन शर्मा हत्याकांड में वांछित आरोपी अमित यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुक्ता त्यागी की अदालत में चल रहे जानलेवा हमले के अन्य मामले में सरेंडर कर दिया। अदालत ने अमित की अर्जी पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
जयसिंहपुर के करिया बझना निवासी चंदन शर्मा की गत एक अगस्त की रात कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जयसिंहपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी। प्रकरण के एक आरोपी कूरेभार के बरौला निवासी अमित यादव ने बृहस्पतिवार को एसीजेएम मुक्ता त्यागी की अदालत में समर्पण कर दिया। चकमरदानी गांव निवासी सचिन वर्मा ने 15 नवंबर 2024 को प्राण घातक हमले सहित अन्य आरोपों में अमित यादव व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र भी दाखिल हुआ है, मामले की सुनवाई एसीजेएम की अदालत में चल रही है। बताया जा रहा है कि अमित यादव ने हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिए पहले से लंबित प्राणघातक हमले के मामले में अर्जी देकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी की रिमांड स्वीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।