फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chak De India echoes on the banks of Gomti

Sultanpur News: गोमती तट पर गूंजे चक दे इंडिया

Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chak De India echoes on the banks of Gomti
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल ने टी-20 विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए शुक्रवार को सीताकुंड धाम पर आदि गंगा गोमती की आरती उतारी और भारतीय टीम की जीत की कामना की। साथ ही भारतीय टीम का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन



भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से सीताकुंड धाम का परिसर गूंज उठा। इस दौरान गोमती तट पर मौजूद माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. दिनकर प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय टीम विश्वकप में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। सभी भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो, आदि गंगा मां गोमती से आशीर्वाद की कामना है। गोमती की आरती करने वालों में आलोक तिवारी, दाऊजी कसौधन, अवनेन्द्र विक्रम सिंह, विकास शर्मा, तेजस्व पाण्डेय, राकेश सिंह समेत दर्जनों क्रिकेट प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्ल्ड कप जीतने पर होगा पौधरोपण
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच को लेकर उत्साह दिख रहा है। दूबेपुर, भदैंया, सौरमऊ, मोतिगरपुर, हलियापुर क्षेत्र में लोग इकट्ठे रहकर मैच देखने का प्लान बना रहे हैं। युवाओं की टीम इसकी तैयारी में जुटी है। हालांकि मैच शनिवार की शाम आठ बजे से शुरू होगा। बारिश की चेतावनी के चलते क्रिकेट प्रेमियों में थोड़ी निराशा जरूर देखने को मिल रही है। देर रात तक मैच चलेगा, इसलिए प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि फाइनल मुकाबला अगर भारत जीतता है तो वह परिवार के साथ इस खुशी में पौधरोपण कर इस लमहे को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed