फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chainese medical equipment

ग्राम पंचायतों को दिया जा रहा चाइनीज इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर

Thu, 09 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
chainese medical equipment
चांदा (सुल्तानपुर)। भारत और चीन के रिश्तों में खटास के बावजूद मुनाफे के फेर में सरकारी विभाग भी चाइनीज सामानों का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। हालत यह है कि जिले में चीन में बने इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर की खेप पहुंच गई है। ग्राम पंचायतों को चाइना निर्मित इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर जबरन दिया जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों का सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है। सर्वे को लेकर ग्राम पंचायतों को इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने का निर्देश है। प्रशासन की ओर से निर्देश मिलते ही आपूर्तिकर्ता सक्रिय हो गए। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों से सांठगांठ करके आपूर्तिकर्ताओं ने ग्राम पंचायतों को चाइनीज इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर की आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीपीकमैचा विकास खंड की ग्राम पंचायतों में इसकी आपूर्ति कर दी गई है। चाइनीज सामानों के ग्राम पंचायतों में पहुंचने से इसका विरोध शुरू हो गया है। फिलहाल अभी ग्राम पंचायतों ने इसका भुगतान नहीं किया है। ग्राम पंचायत अरजो के प्रधान प्रतिनिधि बृजेश मिश्र ने बताया कि चाइना निर्मित इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर मिला है। इस संबंध में एडीओ पंचायत अशोक कुमारी ने बताया कि ऊपर के अधिकारियों ने मुझे दोनों सामान बांटने के लिए दिया है। अधिकारी के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है, जबकि खंड विकास अधिकारी रविशंकर पांडेय ने प्रकरण की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की होगी शिकायत
चाइना निर्मित पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर ग्राम पंचायतों को आपूर्ति किए जाने की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मिश्र विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चाइना निर्मित सामान खरीदने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी इसे पहुंचाया जाना गलत है। इसकी शिकायत की जाएगी।

संज्ञान में नहीं मामला
जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायतों को पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने को कहा गया है। ग्राम पंचायतों को चाइना निर्मित सामान की आपूर्ति का प्रकरण संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed