फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chain Snaching

घर जा रहे दंपती से असलहे के जोर पर सोने की चेन लूटी

Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
chain Snaching
सुल्तानपुर। लंभुआ सीएचसी से कोरोना की वैक्सीन लगवाकर बेटी के साथ घर जा रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के जोर पर सोने की चेन लूट लिया।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के खुनशेखपुर निवासी अनिल सिंह व उनकी पत्नी रीना सिंह के साथ बृहस्पतिवार को हुई। सीएचसी में कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद अनिल सिंह, अपनी पत्नी व बेटी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। रास्ते में महादेवा गांव के एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक अनिल कुछ समझते एक बदमाश ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया। इसके बाद रीना के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट के बाद बदमाश पीड़ित की बाइक की चाबी भी लेकर चले गए। अनिल ने राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पर पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed