{"_id":"69e3cf0ba4b198841607f315","slug":"census-preparations-intensify-across-the-municipalitys-25-wards-teams-constituted-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154399-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नगर पालिका के 25 वार्डों में जनगणना की तैयारियां तेज, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नगर पालिका के 25 वार्डों में जनगणना की तैयारियां तेज, टीमें गठित
Sun, 19 Apr 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में कर्मचारियों को निर्देशित करते ईओ लाल चंद्र सरोज। स्रोत-नगर पालिका
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 25 वार्डों में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मकानों की सूचीकरण एवं गणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने टीमों का गठन किया है। मकानों की संख्या के आधार पर इन टीमों को विभिन्न मोहल्लों में तैनात किया गया है।
जनगणना के प्रथम चरण से पहले प्रत्येक वार्ड में मकानों का नजरी नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी टीमों को सौंपी गई है। घरों की स्थिति, संख्या और भौगोलिक स्वरूप का ब्योरा संकलित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर आगामी जनगणना का पूरा ढांचा तैयार होगा।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य 22 मई से 20 जून के बीच संपन्न कराया जाएगा। इस कार्य के लिए नगर क्षेत्र में कुल 192 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। सभी आंकड़े पहले सीएमएमएस पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। संबंधित कर्मचारियों को डाटा फीडिंग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि सभी कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वार्ड स्तर पर निगरानी व्यवस्था भी लागू की जा रही है, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो सके।