{"_id":"60143ee28ebc3e31965c57dd","slug":"cdo-holds-the-salary-of-23-panchayat-secretary-including-ado-sultanpur-news-lko562174485","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एडीओ समेत 23 पंचायत सचिवों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एडीओ समेत 23 पंचायत सचिवों का रोका वेतन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां व कुड़वार विकास खंड क्षेत्र में 21 दिन में कायाकल्प योजना का कार्य शून्य पाया गया है। समीक्षा में दो ब्लॉकों की अत्यंत खराब स्थिति मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने 23 पंचायत सचिवों समेत दो एडीओ का वेतन रोक दिया है।
कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यों में दो विकास खंडों की स्थिति खराब पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा में करौंदीकलां व कुड़वार विकास खंड में 21 दिन से कार्य होना नहीं पाया गया। विद्यालयों को दुरुस्त कराने का का कार्य 21 दिन में शून्य मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिवों व एडीओ को फटकार लगाई है।
सीडीओ ने दोनों विकास खंडों के एडीओ (प्रशासक) व 23 पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया है। इसमें ग्राम विकास विभाग के एक प्रभारी एडीओ समेत 11 पंचायत सचिव व पंचायतराज विभाग के 13 पंचायत सचिव व एक एडीओ पंचायत शामिल हैं। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर अग्रिम आदेशों तक पंचायत सचिवों व एडीओ का वेतन रोक दिया गया है।