{"_id":"64aaf58df96ecc25740142e9","slug":"cash-looted-by-attacking-assistant-loco-pilot-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-284-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सहायक लोको पायलट पर हमला कर लूटी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सहायक लोको पायलट पर हमला कर लूटी नकदी
Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में घायल सहायक लोको पायलट से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन की लोको लाॅबी से ड्यूटी कर घर लौट रहे सहायक लोको पायलट पर शनिवार रात एसपी आवास के पास बदमाशों ने हमला कर दिया। पर्स व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर असलहे से सिर फोड़ दिया। देर रात हुई वारदात का पता चलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अयोध्या जनपद के पलिया गोवा थाना पूरा कलंदर निवासी दीपक कुमार सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के लोको लॉबी में सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। शनिवार रात वे मुगलसराय से मालगाड़ी लेकर सुल्तानपुर पहुंचे। इसके बाद करीब 11:30 बजे वह बढ़ैयावीर स्थित आवास के लिए थे। रास्ते में एसपी आवास के दक्षिणी गेट के पास अचानक तीन-चार लोगों ने उन्हें घेर लिया।
दीपक कुछ समझ पाते, इसके पहले ही बदमाशों ने उनका सेफ्टी बैग छीनना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दीपक के सिर पर असलहे से प्रहार कर दिया। इससेे दीपक के सिर से खून बहने लगा। इस बीच बदमाशों ने उनका पर्स व मोबाइल भी लूट लिया। शोर सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते, बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की वारदात की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल सहायक लोको पायलट दीपक को आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दीपक ने कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। पर्स में तीन हजार रुपये, डीएल, आधार कार्ड रखा था। उनके बैग में रेल सुरक्षा उपकरण, रेलवे का आईकार्ड व दो मोबाइल सेट भी रखे थे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि सहायक लोको पायलट की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलवे कर्मचारी पर हमले को लेकर बिफरे कर्मचारी संगठन
सहायक लोको पायलट के साथ शनिवार रात हुई लूट की वारदात को लेकर रेलवे कर्मचारी संगठनों ने रोष जताया है। एनआरएमयू के शाखा मंत्री सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि एसपी आवास के निकट हुई लूट की वारदात ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जल्द ही इस मामले में बदमाशों पर कार्रवाई न की गई तो संगठन प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मंडल मंत्री पंकज दुबे ने भी घटना पर कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।