फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cash loot

बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
cash loot
सुल्तानपुर। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। संचालक के विरोध करने पर उसे असलहे की बट और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह घटना कूरेभार क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी अनिल कुमार यादव (30) के साथ हुई। अनिल जयसिंहपुर क्षेत्र में स्थित पीढ़ी गांव में अपने ननिहाल में रहते हैं। जयसिंहपुर के मुइली चौराहे पर बैंक की फ्रेंचाइजी चलाने वाले अनिल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की सिसौड़ा शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक से जा रहे थे। पीढ़ी चौराहे से लगभग पांच सौ मीटर आगे बगिया चौराहा रोड पर स्थित मेंहदिया गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडे से मारकर अनिल को बाइक से नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने बाद बदमाशों ने उनके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। अनिल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट और डंडे से पीट कर घायल कर दिया। रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद तीनों बदमाश पीढ़ी चौराहा की ओर फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 112 ने घायल अनिल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र के पीढ़ी टोल प्लाजा समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके बाद भी शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed