फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cash and jewellery of 2.5 lakhs stolen from three homes

तीन घरों से नकदी व ढाई लाख के जेवरात चोरी

Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
cash and jewellery of 2.5 lakhs stolen from three homes
धनपतगंज/भदैंया। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। मकान की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के हसरमपुर गांव निवासी विनोद गुप्ता शनिवार की रात सपरिवार पर थे। चोर मकान की दीवार में सेंध लगाकर बक्सा व अटैची दूर खेत में ले गए, जहां उसे तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बालमपुर गांव निवासी राम आसरे के घर में हुई। सेंध लगाकर चोर करीब 30 हजार रुपये कीमत के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसी क्षेत्र के उगईपुर गांव निवासी सोनू श्रीवास्तव के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और करीब 70 हजार रुपये कीमत के जेवरात व नकदी उड़ा दी। पीड़ितों से मिली सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed