{"_id":"64a5bacf7cbaa3c176018055","slug":"case-will-be-registered-against-those-who-demolish-houses-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-160-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मकान ढहाने वाले नौ लोगों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मकान ढहाने वाले नौ लोगों पर दर्ज होगा केस
Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रिटायर्ड फौजी का मकान जेसीबी से ढहाने के आरोप में सिविल जज प्रवर खंड/ एफटीसी क्षितिज पांडेय ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपियों में दियरा स्टेट के चार लोग शामिल हैं।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने अर्जी में दियरा स्टेट के मार्तंड प्रताप शाही, अरुणा कुमारी शाही, मनीषा व रुद्राणि और दियरा गांव के उमेश चंद्र मिश्र, अजीत मिश्र, रामसूरत, रमेश व लल्लन को आरोपी बनाया है।
सत्येंद्र का आरोप है कि तीन अप्रैल 2023 को आरोपियों ने जेसीबी से उनका मकान ढहा दिया था। विरोध करने पर ईंट व पत्थर मारकर चोट पहुंचाई थी। उनके अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय ने कहा कि आरोपी मकान गिराने के साथ ही 25 ट्राॅली ईंट व 10 क्विंटल सरिया उठा ले गये। पुलिस के केस न दर्ज करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अदालत ने सुनवाई करने के बाद मोतिगरपुर एसओ को आदेश दिया है कि वे मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करें।